logo

स्वास्थ्य और महिला आत्मनिर्भर पर कार्य कर रहा प्रकल्प, पदाधिकारियों ने दी जानकारी

स्वास्थ्य और महिला आत्मनिर्भर पर कार्य कर रहा प्रकल्प, पदाधिकारियों ने दी जानकारी

डिंडोरी में रविवार को स्थानीय ईमली कुटी परिसर पर एकल आरोग्य प्रकल्प के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान प्रकल्प के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रकल्प द्वारा देश के 15 राज्यों में योजना अनुरूप कार्य चल रहा है, जिसके अन्तर्गत बनवासी क्षेत्रों में टेलीमेडीशन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है और महिलाओं को ऐनीमिया एवं बच्चों को कुषोषण से बचाव किया रहा है।अभियान के तहत
गांव की प्रशिक्षत महिला द्वारा हेल्थ ऐप के माध्यम से ग्रामीणो के स्वास्थ्य की जांच की जाती हैं और एप में सम्बंधित जानकारी दर्ज करती हैं। जिसके बाद मोबाइल के जरिये डॉक्टरों से सम्पर्क करके उपचार भी किया जाता है। जो कारगर साबित हो रहा है। बतलाया गया है कि एकल आरोग्य प्रकल्प स्वास्थ लाभ के साथ साथ, स्वच्छता, पोषण, और महिलाओं के अर्थिक और स्वावलंबन कि दिशा में भी कार्य कर रहा है। इस दौरान डा. वाणी अहलुवालिया केन्द्रीय सचिव एकल आरोग्य प्रकल्प,नरबदिया मरकाम, डॉ देवेन्द्र मरकाम संभाग आरोग्य शिक्षा प्रभारी, संतोष द्विवेदी संभाग आरोग्य प्रकल्प प्रमुख महाकौशल, मनोहर नन्देहा अंचल एकल अभियान प्रमुख,अरविंद लोधी संकूल कॉर्डिनेटर, शिवकली धुर्वे डिंडौरी कोडिनेटर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

41
3420 views